शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर आई बड़ी अपडेट, जल्दी करें ये काम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी (PPP) को लेकर बड़ी अपडेट आई है। अगर आपने अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी वार्षिक इनकम को अपडेट नहीं किया हुआ है, तो फटाफट स्वयं अपने वार्षिक…


Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आईडी (PPP) को लेकर बड़ी अपडेट आई है। अगर आपने अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी वार्षिक इनकम को अपडेट नहीं किया हुआ है, तो फटाफट स्वयं अपने वार्षिक इनकम को अपडेट कर दें। क्योंकि अगर आप ने वार्षिक इनकम को अपडेट नहीं किया, तो हरियाणा परिवार पत्र अथॉरिटी द्वारा आटोमेटिक आपकी वार्षिक इनकम को 3 लाख रुपए अपडेट कर दिया जाएगा।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा परिवार पत्र अथॉरिटी द्वारा ऐसे परिवार मुखियाओं को रिजस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने फैमिली आईडी में अपनी वार्षिक इनकम को अपडेट नहीं करवाया हुआ है। 1 सप्ताह का समय विभाग द्वारा दिया गया है। इस अवधि में परिवार मुखिया को अपनी फैमिली आईडी में वार्षिक आईडी को स्वयं घोषित करना जरूरी है।Haryana Family ID

अभी ऐसे हजारों लोग हैं, जिन्होंने फैमिली आईडी में अपनी आय को या तो शून्य दिखाया हुआ है या फिर उसे वेरिफाई नहीं करवाया हुआ है। कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनमें परिवार के मुखिया की मौत हो जाने के कारण फैमिली आईडी में इनकम जीरो हो गई है। विभाग द्वारा अब ऐसे परिवारों का डेटा तैयार कर लिया गया है और इनकी पहचान कर इन परिवारों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक, जिन परिवार मुखियाओं के पास मैसेज आ चुका है, उन्हें CSC सेंटर पर जाकर अपनी वार्षिक आय को अपडेट करवाना होगा और इसे घोषित आय डिक्लेयर करना होगा। इसके बाद, क्रीड के पास वेरिफिकेशन जाएगी और क्रीड द्वारा इनकम को वेरिफाई किया जाएगा। आय को वैध माना जाएगा. विभाग द्वारा हाल ही में 3.28 लाख AAY और SBPL राशन कार्ड काटे गए हैं। इनमें ऐसी फैमिली आईडी भी शामिल हैं, जिनकी इनकम जीरो दिखाई गई थी और उन्होंने अपनी वार्षिक इनकम को ठीक नहीं करवाया था।Haryana Family ID

झज्जर के क्रीड मैनेजर दीपक चौहान के अनुसार, फैमिली आईडी में जिनकी वार्षिक इनकम जीरो दिखाई गई है, उन्हें अपनी वार्षिक इनकम घोषित करनी अनिवार्य है। अगर उन्होंने अपनी वार्षिक इनकम को अपडेट नहीं करवाया, तो उनकी इनकम 1.80 लाख से लेकर 3 लाख तक की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp