गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Electricity Bill: हरियाणा में तीन गुना तक बढ़े बिजली के बिल, सैनी सरकार ने किया बड़ा दावा

Written by: Best24News

Published:

Haryana Electricity Bill: हरियाणा में बिल बढ़ने के हंगामे के बीच प्रदेश सरकार ने भी माना है कि राज्य में बिजली बिल बढ़े है। खबरों की मानें, तो सैनी सरकार का दावा…


Haryana Electricity bills increased three times in Haryana Saini government made a big claim 143246
Haryana Electricity bills increased three times in Haryana Saini government made a big claim 143246
Google News Follow us on Google

Haryana Electricity Bill: हरियाणा में बिल बढ़ने के हंगामे के बीच प्रदेश सरकार ने भी माना है कि राज्य में बिजली बिल बढ़े है। खबरों की मानें, तो सैनी सरकार का दावा है कि करीब तीन गुना बिजली के दाम में वृद्धि हुई है। हालांकि, हरियाणा में स्लैब में बदलाव, फिक्स्ड चार्ज और बिजली दर के मूल्य में इजाफा होने से हरियाणा में 9 फीसदी से 30 फीसदी तक बिजली के बिल महंगे हो गए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में न्यूनतम मासिक शुल्क (Minimum Monthly Fee) खत्म कर पहली बार फिक्स्ड चार्ज लगाया गया है। जिसके  कारण बिजली दर ने सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। सबसे अधिक मार पांच किलोवाट से ऊपर वाले बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ी है। पहले 50 यूनिट औक उससे ज्यादा खपत करने पर 2.50 रुपये से लेकर 6.30 रुपये प्रति यूनिट अलग-अलग स्लैब के हिसाह से बिल लिया जाता था। मगर इस संशोधन के बाद अब उपभोक्ताओं से 6.50 से 7.50 तक बिजली के बिल लिए जा रहे हैं।

वहीं घरेलू श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं का स्लैब लोड के मुताबिक बदला गया है। पहले के स्लैब को 151-250 को बदलकर 151 से 300 यूनिट तक कर दिया गया है। वहीं, दूसरे स्लैब 251 से 500 यूनिट को बदलकर अब 301 से 500 यूनिट का स्लैब कर दिया गया है। 501 से 800 वाले स्लैब में बदलकर अब 500 यूनिट के ऊपर का स्लैब माना गया है। इससे बिजली के बिल में 9 से 30 फीसदी तक हुई वृद्धि छोटे उपभोक्ताओं से न्यूनतम मासिक शुल्क हटाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp