शनिवार, 7 नवम्बर 2026

हरियाणा का शिक्षा मंत्री कहता है मुझे इंग्लिश नहीं आती, बीबी बत्रा ने कसा तंज

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा : कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा ने रोहतक के राजीव गांधी खेल कॉम्प्लेक्स के मीडिया के साथ जर्जर हालात दिखाते भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमने इतना अच्छा…


हरियाणा का शिक्षा मंत्री कहता है मुझे इंग्लिश नहीं आती: बीबी बत्रा
हरियाणा का शिक्षा मंत्री कहता है मुझे इंग्लिश नहीं आती: बीबी बत्रा
Google News Follow us on Google

हरियाणा : कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा ने रोहतक के राजीव गांधी खेल कॉम्प्लेक्स के मीडिया के साथ जर्जर हालात दिखाते भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमने इतना अच्छा स्टेडियम बना कर दिया मगर इस बीजेपी सरकार ने दस में कोई ध्यान दिया आज यह बदहाल हो गया। यह 112 एकड़ में स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स है इसकी मै पूरी लड़ाई लडूंगा।

Advertisement

ये भी रखी मांग: लाखन माजरा में दस करोड़ स्टेडियम को दे उसका नाम हार्दिक राठी के नाम से रखे। रोहतक के लाखन माजरा में बास्केटबाल नेशनल खिलाड़ी हार्दिक राठी और बहादुरगढ़ में अमन छात्र की बास्केटबाल के लोहे के पोल के नीचे दबने से मौत के बाद सरकार और विपक्ष अब होश में आया है। अब सरकार भी खराब पड़े खेल स्टेडियमों की रिपोर्ट मांग रही है और विपक्ष भी हादसे के बाद अब इस मामले को भुनाने में लगा है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा मुझे इंग्लिश नहीं आती वाले बयान पर बोले पहला ऐसा शिक्षा मंत्री है जो बोल रहा मुझे अगर इंग्लिश नहीं आती तो दूसरा विभाग पकड़ ले। क्योंकि निजी स्कूल CBSE में इंग्लिश में पढ़ाई होती जबकि सरकारी स्कूलों में भी इंग्लिश पढ़ाई जाती है। इनका डिपार्मेंट वाला शिक्षा मंत्री बोल रहा कि मुझे इंग्लिश नहीं आती। उसको पता नहीं होता बोलना क्या है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp