गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Digital Education: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर, सरकारी टैब पर नही मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

Written by: Best24News

Published:

Haryana Digital Education: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लाखों छात्रों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है. राज्य सरकार द्वारा ई-अधिगम योजना के तहत वितरित किए गए टैबलेट में…


haryana 2025 05 30T174031.532
haryana 2025 05 30T174031.532
Google News Follow us on Google

Haryana Digital Education: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लाखों छात्रों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है. राज्य सरकार द्वारा ई-अधिगम योजना के तहत वितरित किए गए टैबलेट में अब फ्री इंटरनेट डाटा की सुविधा बंद कर दी गई है. शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है. जिसमें स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों को अब इंटरनेट के लिए स्वयं रिचार्ज करना होगा या स्कूल के डाटा का उपयोग करना होगा.

Advertisement

ई-अधिगम योजना के तहत दिए गए थे लाखों टैबवर्ष 2022 में शुरू की गई ई-अधिगम योजना का उद्देश्य कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना था. इस योजना के तहत करीब 5 लाख छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए थे. इनमें एयरटेल और जियो के सिम के साथ प्रतिदिन 2 जीबी फ्री इंटरनेट डाटा भी दिया जाता था. यह डाटा छात्र ऑनलाइन पढ़ाई, असाइनमेंट और वीडियो लेक्चर देखने के लिए उपयोग करते थे. लेकिन अब यह सुविधा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई है.

क्यों रोकी गई है फ्री डाटा सेवा?
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों को निशुल्क डाटा सेवा अस्थायी तौर पर बंद की जा रही है. इस निर्णय के पीछे कोई विस्तृत कारण नहीं बताया गया, लेकिन यह ज़रूर स्पष्ट किया गया है कि अब छात्रों को टैब चलाने के लिए खुद या स्कूल के डाटा का सहारा लेना होगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बच्चों की पढ़ाई पर पड़ेगा असर

फ्री इंटरनेट बंद होने से हजारों छात्र प्रभावित होंगे. क्योंकि अधिकांश विद्यार्थी स्वयं डाटा रिचार्ज नहीं कर सकते. ग्रामीण इलाकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले छात्रों के लिए यह निर्णय डिजिटल शिक्षा में रुकावट बन सकता है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

टीचर्स रोजाना टैब के जरिए गृहकार्य, असाइनमेंट और टेस्ट भेजते हैं. जिनका जवाब छात्र टैब पर ही तैयार करते हैं. इसके अलावा टैबलेट पर विषय से संबंधित वीडियो भी देखे जाते हैं. जिससे छात्रों को कंसेप्ट क्लियर करने में मदद मिलती है.

नोडल अधिकारी ने दी पुष्टि
ई-अधिगम योजना के नोडल अधिकारी हरीश चावला ने बताया कि फिलहाल विद्यार्थियों को दिए गए सिम में डाटा की सुविधा अस्थायी रूप से रोकी गई है. विद्यार्थियों को टैब चलाने के लिए घर का वाई-फाई या खुद का मोबाइल डाटा इस्तेमाल करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय योजना के अगले चरण में सुधार के लिए लिया गया है. जिसकी समीक्षा बाद में की जा सकती है.

क्या थी ई-अधिगम योजना की खासियत?
2022 में शुरू हुई योजना
कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को टैबलेट और सिम के साथ फ्री डाटा
रोजाना 2GB डाटा, जिससे छात्र वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट और टेस्ट में भाग ले पाते थे
टैब के जरिए शिक्षक भी रोजाना ऑनलाइन गृहकार्य और अभ्यास भेजते थे

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

आगे क्या विकल्प हैं?
अब जब मुफ्त इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो छात्रों को निम्नलिखित विकल्पों पर विचार करना होगा:

घर पर ब्रॉडबैंड कनेक्शन का उपयोग
मोबाइल हॉटस्पॉट से टैब कनेक्ट करना
स्कूल के वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करना, यदि उपलब्ध हो
शिक्षकों को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है. उन्हें ऑफलाइन सामग्री या प्रिंटेड असाइनमेंट के जरिए मदद मिल सके.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp