गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में इस गांव के नाम को बदलने की मांग, नहीं हुई कोई कार्रवाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के तहत आने वाले इस गांव का नाम अब बदल जाएगा। गांव सलीमपुर का नाम बदलकर “गोपालपुर” रखने की मांग…


Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ के तहत आने वाले इस गांव का नाम अब बदल जाएगा। गांव सलीमपुर का नाम बदलकर “गोपालपुर” रखने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सरपंच आरती के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने गांव का नाम बदलने के लिए सालों पहले प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भेजा था। हालांकि अभी तक इस फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Advertisement

सरपंच कुमारी आरती ने बताया कि उन्होंने सरपंच बनने के बाद गांव के नाम बदलने की मांग प्रशासन और स्थानीय नेताओं के सामने रखी थी। पंचायत की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें गांव का नाम सलीमपुर से बदलकर गोपालपुर रखने की अनुशंसा की गई थी।

ग्रामीणों के अनुसार “गोपालपुर” नाम अधिक धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है, जो क्षेत्र की भावनाओं के अनुरूप है। प्रशासन ने शुरुआती स्तर पर इस पर सहमति जताई और जरूरी डॉक्यूमेंट चंडीगढ़ भेज दिए गए। लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी नाम बदलने की प्रक्रिया बीच में अटकी हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ग्रामवासियों का कहना है कि गांव का नाम सलीमपुर मुगलों के दौर से जुड़ा हुआ है, जबकि वे अब अपने गांव को एक नया, भारतीय संस्कृति से जुड़ा नाम देना चाहते हैं।

इसी भावना के तहत “गोपालपुर” नाम का सुझाव दिया था। सरपंच आरती ने बताया कि वह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही हरियाणा के सीएम और संबंधित मंत्री से मिलेगी, ताकि गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया को गति दी जा सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने कहा कि यह गांव के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ मामला है। ग्रामीणों की मांग है सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करे ताकि गांव की पहचान एक नए नाम के साथ स्थापित हो सके।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp