
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में सोनीपत के DC ने ग्राम पंचायत शहजादपुर के सरपंच दीपक शर्मा को गबन करने के चलते तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सरपंच पर 4 लाख 63 हजार 680 रुपए का गबन और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप है, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम पंचायत को भारी नुकसान हुआ है। सरपंच को गबन की गई राशि को तुरंत ग्राम पंचायत के खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 51(1) और 53 के तहत की गई है।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दो बार पहले भी सस्पेंड हो चुका है। सबूत होने के बाद भी हर बार बहाल हो जाता है और अब तीसरी बार सस्पेंड के आदेश हुए हैं।
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
