शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Dayalu Yojana: हरियाणा सीएम की एक ओर बडी घोषणा, मृत्यु या दिव्यांगता पर मिलेगी आर्थिक मदद

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Dayalu Yojana: डीसी प्रीति ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) गरीब और कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित हो रही है। इस योजना का…


Haryana Dayalu Yojana: गरीब परिवारों के लिए वरदान, दयालु योजना से मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर मिलेगी आर्थिक सहायता
Haryana Dayalu Yojana: गरीब परिवारों के लिए वरदान, दयालु योजना से मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर मिलेगी आर्थिक सहायता
Google News Follow us on Google

Haryana Dayalu Yojana: डीसी प्रीति ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु) गरीब और कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी मदद साबित हो रही है। इस योजना का मकसद उन परिवारों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये तक है। अगर ऐसे परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाती है या वह स्थायी रूप से दिव्यांग हो जाता है, तो उसे इस योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

Advertisement

इस योजना में आर्थिक सहायता की राशि मृतक या दिव्यांग सदस्य की उम्र के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। अगर सदस्य की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच है, तो परिवार को 1 लाख रुपये की सहायता मिलती है।

12 से 18 वर्ष की आयु के लिए यह राशि 2 लाख रुपये है। वहीं, 18 से 25 वर्ष के बीच के सदस्य के लिए 3 लाख रुपये, 25 से 45 वर्ष के लिए 5 लाख रुपये और 45 से 60 वर्ष के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

डीसी प्रीति ने बताया कि मृतक या दिव्यांग सदस्य की उम्र 6 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, परिवार को घटना की तारीख से तीन महीने के अंदर आवेदन करना अनिवार्य है ताकि वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

यह योजना खासतौर पर उन परिवारों के लिए एक वरदान है जो आर्थिक तंगी के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है और वे अपने परिवार के भविष्य को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सरकार द्वारा दी जा रही यह सहायता अंत्योदय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मददगार साबित हो रही है। इस योजना से प्रभावित परिवारों को राहत मिल रही है और वे आर्थिक संकट में फंसे बिना सम्मान के जीवन जी सकते हैं।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp