Haryana: खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियों ने दिखाया दम

On: March 21, 2026 7:19 PM
Follow Us:
खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग में हरियाणा की बेटियों ने दिखाया दम

Haryana: हरिद्वार में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी लीग नॉर्थ जोन में हरियाणा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सब जूनियर वर्ग में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दो दिवसीय प्रतियोगिता उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है, जहां विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। हरियाणा की टीमों ने पहले ही दिन अपने दमदार खेल से विरोधी टीमों को एकतरफा मुकाबलों में हराकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी।Haryana

सेमीफाइनल में प्रवेश किया:’ मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने पूल के सभी तीन मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम ने पहला मुकाबला जम्मू कश्मीर को 15-0 से हराया, दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 15-0 से पराजित किया और तीसरे मैच में पंजाब को 27-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।Haryana

सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित: इस वर्ग में मीनाक्षी जींद टीम की कप्तान और कुसुम हिसार उपकप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने शानदार तालमेल दिखाया। वहीं सब जूनियर वर्ग में रिद्धिमा जींद की कप्तानी में हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल: चीफ डी मिशन नरेंद्र मोर के अनुसार 18 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला मैच उत्तर प्रदेश को 10-0 से हराया और दूसरे मुकाबले में पंजाब को 10-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सीनियर वर्ग में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 10-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया, हालांकि दिल्ली से 20-12 से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के साथ मुकाबला 5-5 से बराबरी पर रहा। हरियाणा की बेटियों के इस प्रदर्शन से प्रदेश में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now