Haryana crime: बदमाशों का कहर: नकाबपोश बदमाशों ने धारूहेड़ा में वर्कशॉप मालिक पर किया ​कातिलाना हमला

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:

Haryana crime: धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे में बदमाशों का कहर नहीं थम रहा है । दिल्ली जयपुर हाईवे पर कान्हावास कट के पास बने वर्कशॉप मालिक पर नकाबपोश पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया फिलहाल वर्कशॉप मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दे कि फिलहाल वह रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दीं शिकायत में गोल्डन विला के रहने वाले प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने दिल्ली जयपुर हाईवे पर काहनावास कट के पास वाहनों की बॉडी बनाने की वर्कशॉप बनाई हुई है।

वह अपनी वर्कशॉप पर बैठा हुआ था कि 2 वाहनों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक युवकों में उस पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रवीण का आरोप है कि उस पर हमला करने वाले कुछ लोगो को वह पहचानता है।

उनका आरोप है की होली पर विवाद को लेकर उसकी सोसाइटी के कुछ लोगों ने ही बदमाशों को बुलाकर उसे पर हमला किया है । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रवीण के बयान पर मामला दर्ज कर शुरू कर दीं है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें