Haryana Crime: सोनीपत में महिला यूट्यूबर किसने की थी हत्या, रिमांड में खुलेगा राज

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana Crime Who killed the female YouTuber in Sonipat the secret will be revealed during remand 1

Haryana Crime: हरियाणा के सोनीपत में महिला यूट्यूबर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके साथी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप गांव हरसाना कलां का निवासी है, जिसके घर में मृतका पुष्पा किराए पर रहती थी। दोनों मिलकर हरियाणवी नाटकों का यूट्यूब चैनल चलाते थे।Haryana Crime

मृतका की मां बाला देवी, निवासी गांव रिंढाणा, ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पुष्पा पिछले एक साल से संदीप के घर पर किराए पर रह रही थी। चार अक्टूबर की रात करीब 11:40 बजे संदीप ने फोन कर बताया कि पुष्पा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।Haryana Crime

उस समय बाला देवी अपनी दूसरी बेटी उर्मिला और दामाद सुंदर के घर पानीपत के गांव शहर मालपुर में थीं। जब वे मौके पर पहुंचीं, तो पुष्पा कमरे के फर्श पर मृत अवस्था में पाई गई। कमरे की छत पर पंखे से रस्सी बंधी थी, जबकि उसका सिरा फर्श पर पड़ा था।

खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पुष्पा की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पूछताछ में आरोपी संदीप ने स्वीकार किया कि दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर पुष्पा का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment