शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में चाचा ने किया भतीजे का अपहरण, कहा भतीजी को भेज दो नही तो कर दूंगा इसकी हत्या ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक बडा चौकाने वाला मामला सामने आया है। रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में अपनी सगी 13 वर्षीय भतीजी को पाने के लिए 5 वर्षीय…


Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में एक बडा चौकाने वाला मामला सामने आया है। रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में अपनी सगी 13 वर्षीय भतीजी को पाने के लिए 5 वर्षीय भतीजे का स्कूल से अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने पिता की​ शिकायत पर अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी चाचा ने बच्चे का स्कूल से अपहरण कर लिया था। जब बच्चे ने पिता ने उससे बात की तो उसे छोड़ने के बदले 13 वर्षीय लड़की की मांग की। इतना आरोपी प्रकाश ने कहा था कि लड़की को नहीं सौंपा गया तो वह उसकी हत्या कर देगा।

बता दे कि आरोपित प्रकाश की भतीजी पर पहले भी गलत नजर थी। इसी के चलते उसने बेटे का अपहरण किया था। बता दे करीब एक साल पहले वह 13 वर्षीय भतीजी को लेकर फरार हो गया था। उस समय परिजनों ने किसी कारणवश पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। वह कुछ दिन बाद वापस घर आ गया था।
बावल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि राजस्थान निवासी आरोपी प्रकाश के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp