रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana crime: कोचिंग का झांसा देकर नाबालिग को हवश का शिकार बनाने वाला चढा हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा की रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने कोचिंग का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।…


Haryana crime: हरियाणा की रेवाडी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने कोचिंग का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव धोलेड़ा निवासी निलेश कुमार के रूप में हुई है।Haryana crime

Advertisement

जिले के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गत 16 मई को अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी गांव में ही एक कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती है। 12 मई को उसकी बेटी आगे की पढ़ाई के लिए रेवाड़ी में कोचिंग सेंटर देखने के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं आई।

उसी दिन शाम को उसकी भतीजी के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसकी बेटी अगले दिन घर पर वापस आएगी। 13 मई को जब उसकी बेटी घर पर आई तो वह गुमशुम थी। उसकी बेटी ने बताया कि गांव की रहने वाली उसकी सहेली ने अपने मंगेतर के दोस्त निलेश से बात करने के लिए उसे कहा था। निलेश ने उसे सीए की कोचिंग दिलाने का झांसा देकर 12 मई को रेवाड़ी बस स्टैंड पर बुला लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

आरोपी ने नाबालिग को धारूहेड़ा स्थित कोचिंग सेंटर पर चलने के लिए कहा। आरोपी निलेश उसकी नाबालिग बेटी को धारूहेड़ा की बजाय दिल्ली में एक कमरे पर ले गया। वहां पर एक और युवक पहले से मौजूद था। आरोपी निलेश ने उसकी नाबालिग बेटी को पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जो बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है तथा उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा है।

जिस पर पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी में पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी निलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

.

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp