शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Crime: सरपंच पर चाकू से हमला? हालत गंभीर रोहतक रैफर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियाणा में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला दादरी तोए क्षेत्र का है, जहां बुधवार दोपहर नंगला रोड पर गांव के सरपंच सुनील पर थार सवार युवक…


Haryana Crime: हरियाणा में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला दादरी तोए क्षेत्र का है, जहां बुधवार दोपहर नंगला रोड पर गांव के सरपंच सुनील पर थार सवार युवक ने बेरहमी से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, सरपंच किसी कार्य से अपनी कार से नंगला रोड होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक थार गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद सरपंच जब स्थिति देखने के लिए बाहर आए तो थार चालक उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करने लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।Haryana Crime

Advertisement

हालत गंभीर किया रैफर’ स्थानीय लोगों की मदद से घायल सरपंच को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसीपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावर की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।Haryana Crime

मामला दर्ज कर जांच शुरू: सरपंच सुनील के चाचा पालेराम ने बताया कि हमलावर युवक के परिवार ने पिछले सरपंच चुनाव में उम्मीदवार उतारा था, लेकिन सुनील ने चुनाव जीत लिया था। इसी रंजिश में हमले की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है और पुलिस से हमलावर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कहा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp