शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी का ईनामी बदमाश उतराखंड के जगंल में काबू

Written by: Best24News

Published:

Haryana Crime: गूलरभोज के ठंडानाला के रहने वाले हरियाणा के रेवाड़ी के पांच हजार के ईनामी ठग को पुलिस ने उतराखंड के पीपलपड़ाव रेंज के जंगल से दबोच लिया है। काबू पानी…


Haryana Crime: गूलरभोज के ठंडानाला के रहने वाले हरियाणा के रेवाड़ी के पांच हजार के ईनामी ठग को पुलिस ने उतराखंड के पीपलपड़ाव रेंज के जंगल से दबोच लिया है। काबू पानी की सूचना रेवाड़ी पुलिस ईनामी ठग को लेने गदरपुर रवाना हो चुकी है।

Advertisement

दो दिन पहले हरियाणा के गुरूग्राम और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गूलरभोज के ठंडा नाला गांव दबिश दी थी। टीम ने मास्टर माइंड गिरोह से जुडे सैफ अली और शहजाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ गुरूग्राम में केस दर्ज थे जबकि रेवाड़ी पुलिस की ओर से ईनामी ठग है।

Haryana Crime: बता दे कि गदरपुर पुलिस ने ठंडानाला में अन्य राज्यों के वांछित अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी लेकिन टीम को घरों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ही मिलीं। पुलिस को इसी गैंग के कुछ सदस्य पीपलपड़ाव रेंज के जंगलों में छुपे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

वेश् बदलकर छिपा था: पुलिस ने वेश बदलकर जंगल में सघन अभियान चलाकर वहां छिपे इब्राहिम उर्फ कलुआ निवासी ठंडानाला को गिरफ्तार किया। आरोपी पर हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित है। इतना ही नहीं टीम ने जंगल में छिपे अनवर और मुजाहिर को भी हिरासत में लिया है।

दो वांछितों की ओर तलाश: बता दे हरियाणा के रेवाड़ी और गुरूग्राम में ठगी के मामले में पुलिस को ठंडानाला निवासी एजाज और रफाकत की भी तलाश है। हरियाणा पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस से सहयोग मांगा है।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp