शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: नर्सिंग कॉलेज की छात्रा से छेडछाड करने वाला प्राचार्या गिरफ्तार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: धारूहेड़ा: नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम…


THANA DHARUHERA
धारूहेड़ा थाना
Google News Follow us on Google

Haryana crime: धारूहेड़ा: नर्सिंग कॉलेज की एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में धारूहेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम को आरोपित को बावल रोड रेवाड़ी से काबू किया। आरोपित को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित की पहचान राजस्थान के कोटपुटली क्षेत्र के प्रयागपुरा निवासी विकास के रूप में हुई है।Haryana crime

Advertisement

Dharuhra Police  के अनुसार नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने तीन दिन पहले थाना धारूहेड़ा (Rewari crime) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया था कि कॉलेज के प्राचार्य ने उसके साथ छेड़छाड़ की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी थी, जिसमें प्राचार्य उसे फोन कर माफी मांगता हुआ सुनाई दे रहा है।Haryana crime

इस ऑडियो को पुलिस ने अहम सबूत के तौर पर केस में शामिल किया है। पीड़ित छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कॉलेज की एक अन्य छात्रा के साथ प्राचार्य द्वारा बदतमीजी किए जाने की बात सामने आई थी। उस समय मामले की शिकायत कॉलेज मैनेजमेंट से की गई थी, लेकिन मैनेजमेंट ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Dharuhera police थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने बावल रोड रेवाड़ी क्षेत्र से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। है। सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp