शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Crime: नाबिलग बहनों का अपहरण कर सात दिन तक बनाया बंधक, जानिए कैसे पहुंची पुलिस के पास

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियााणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव की लकड़ी बीनने गई नाबालिग जुड़वा बहनों को कार सवार महिला और उसके…


Haryana Crime: हरियााणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रहा है। हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव की लकड़ी बीनने गई नाबालिग जुड़वा बहनों को कार सवार महिला और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। इतना नहीं दोनों बहनों को सात दिन तक पानीपत के एक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। रविवार को दोनो किसी तरह से कमरे से बाहर निकल गईं और रेलवे स्टेशन पानीपत पहुंचकर जीआरपी थाना आपबीती बताई।

Advertisement

GRP  ने मामले की जांच की और सिरसा पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए। सोमवार सुबह दोनों बहनों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सिरसा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है जहां पर किशोरियों को बंधक बनाकर रखा। उस स्थान को तस्दीक करने का प्रयास किया जा रहा है।Haryana Crime

पुलिस ने किशोरियों को सकुशल दस्तयाब करने के बाद उस स्थान की तस्दीक करना शुरू किया जहां पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन दोनों किशोरियों ने स्थान के बारे में कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया है। दोनो का कहना है उनको एक जंगल में बने मकान में उन्हें रखा गया था।Haryana Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दोनो ने कमरे से वे बाहर निकली तथा कई ऑटो बदलने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थान की तस्दीक करने में जुटी है। इतना ही नहीं, किशोरियों ने बताया कि महिला ने उन्हें मैकअप की किट भी दी थी और कहा था कि इसे लगाकर वह सुंदर लगेंगी।Haryana Crime

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp