Haryana crime: गुरुग्राम में विवाहिता ने तीन साल के बेटे संग लगाई छलांग, दोनों की मौके पर मौत

On: March 21, 2026 8:40 PM
Follow Us:
SUICIDE

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान शर्मिला (27) के रूप में हुई है, जो पेशे से नर्स थी और पारस अस्पताल में कार्यरत थी।Haryana crime

 

जानिए कहां है मामला: बता दे कि ये हादसा सिद्धार्थ एन्क्लेव सोसाइटी, सेक्टर-93 क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उसका परिवार महेंद्रगढ़ जिले के बिछनी गांव का रहने वाला है।Haryana crime

 

पहले हुआ झगडा: महिला का पति रोहित जिला कोर्ट के बाहर जूस की दुकान चलाता है। यह परिवार पिछले दो वर्षों से सिद्धार्थ एन्क्लेव सोसाइटी में रह रहा था। घटना के समय महिला का पति और ससुर घर पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुस्से में शर्मिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे युवान को गोद में लिया और बालकनी से छलांग लगा दी।Haryana crime

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था, जिसके कारण शर्मिला ने यह कदम उठाया। परिवार ने ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।Haryana crime

सेक्टर-10 थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है और मामले की जांच जारी है।Haryana crime

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment