शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana crime: नेशनल हाईवे-9 पर बड़ी कामयाबी, हरियाणा पुलिस ने साढ़े चार क्विंटल गांजा किया बरामद किया

Written by: सुनील चौहान

Published:

• हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नेशनल हाईवे-9 के सांपला बाईपास पर नाकेबंदी के दौरान तीन तस्करों को साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया।• गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…


नेशनल हाईवे-9 के सांपला बाईपास पर सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल निवासी राहुल, दीपक और बिजेंद्र को साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
नेशनल हाईवे-9 के सांपला बाईपास पर सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल निवासी राहुल, दीपक और बिजेंद्र को साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
Google News Follow us on Google

• हरियाणा पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नेशनल हाईवे-9 के सांपला बाईपास पर नाकेबंदी के दौरान तीन तस्करों को साढ़े चार क्विंटल गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
• गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल निवासी राहुल, दीपक और बिजेंद्र के रूप में हुई।
• मादक पदार्थ रोहतक, सोनीपत और जींद में सप्लाई किया जाना था।

Advertisement

Haryana crime: हरियाणा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से सांपला होते हुए रोहतक की ओर कुछ नशा तस्कर बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने नेशनल हाईवे नंबर-9 के सांपला बाईपास पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। करीब कुछ ही देर में टाटा 407 के पीछे दो संदिग्ध गाड़ियां दिखाई दीं, जिनमें से एक का नंबर पुलिस के पास मौजूद इनपुट से मिलता था। दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

DSP राकेश मलिक स्वयं मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की अगुवाई की। जांच में बरामद गांजे का वजन साढ़े चार क्विंटल पाया गया। सभी बैगों को मौके पर ही सील कर दिया गया। पकड़े गए तीनों आरोपी—राहुल, दीपक और बिजेंद्र—सोनीपत जिले के गांव गढ़वाल के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह मादक पदार्थ रोहतक, सोनीपत और जींद जिलों में सप्लाई किया जाना था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

DSP राकेश मलिक ने बताया कि Hryana Police  राज्यभर में अपराध और नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसपी सुरेंद्र के निर्देश पर सांपला क्षेत्र में विशेष नाकेबंदी की गई थी, जिसके चलते इतनी बड़ी तस्करी को रोका जा सका। पुलिस ने आरोपियों के नेटवर्क व सप्लाई चैन की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp