रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Haryana crime: महेंद्रगढ से रेवाड़ी बेचने आया था अवैध हथियार, जाने कैसे चढा हत्थे

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: प्रतिबंध के बावजूद अवैध हथियारों की तस्करी नहीं रूक रही है। सीआईए-III कोसली पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने महेंद्रगढ से रेवाड़ी अवैध हथियार बेचने आए एक…


Haryana crime: प्रतिबंध के बावजूद अवैध हथियारों की तस्करी नहीं रूक रही है। सीआईए-III कोसली पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने महेंद्रगढ से रेवाड़ी अवैध हथियार बेचने आए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानिए कौन है वो: बता दे गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव ढाणा निवासी विकास के रूप में हुई है। टीम ने गुरूवार को मुख्यबीर से सूचना मिली थी विकास निवासी गांव ढाणा जिला महेंद्रगढ़ जो अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी रेवाड़ी के कंवाली से बेरली रोड पर नमन होटल के सामने खड़ा हुआ है।

टीम ने किया काबू: सीआई कोसली पुलिस वहां पहुंची तथा उसे काबू करके आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

लिया रिमांड पर: कोसली सीआइए पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। ​पू्छताछ से पता चला है आरोपी विकास के खिलाफ पहले भी थाना खोल, कनीना व बेरी (झज्जर) में मारपीट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp