
पानीपत। जीआरपी और आरपीएफ को एक बडी सफलता मिली है। दोनो टीमों की संयुक्त कार्रवाई में असंध रोड रेलवे अंडरपास के पास बुकिंग क्लर्क से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि इन आरोपियों ने दिल्ली स्थित आईआरसीटीसी के बुकिंग क्लर्क दीपक सैनी हमला कर मोबाइल और बैग लूट लिया था।Haryana Crime
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
सीसीटीवी से किए काबू: पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास लगे करीब 30 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर चारों की पहचान वीवर्स कॉलोनी निवासी साहिल, यूपी के फर्रुखाबाद निवासी शैलेश, बिहार के बेगूसराय निवासी राहुल और फर्रुखाबाद निवासी अजीत के रूप में हुई। पूछताछ में चारों ने वारदात कबूल की। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, बैग और वारदात में इस्तेमाल सूआ बरामद हुआ है।Haryana Crime
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
जानिए कैसे की थी लूट’ जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार और आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार मीना ने बताया कि दीपक सैनी शनिवार रात झेलम एक्सप्रेस से दिल्ली से पानीपत लौटे थे और रेलवे कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहे थे। असंध रोड अंडरपास के पास चार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और सूआ दिखाकर लूट का प्रयास किया।Haryana Crime
विरोध करने पर दीपक के जबड़े के पास वार किया गया और आरोपी मोबाइल व बैग लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।Haryana Crime
