शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana crime: लाखों रूपए की ठगी करने वाला भगोडा छह साल बाद काबू, जानिए कैसे चढा हत्थे

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: सीआईए रेवाड़ी को बडी सफलता मिली है। बता दे कि सीआई कोसली ने गांव लुखी निवासी एक महिला व उसके पति को प्लाट बेचने का झांसा देकर 24.94 लाख रुपए…


Haryana crime: सीआईए रेवाड़ी को बडी सफलता मिली है। बता दे कि सीआई कोसली ने गांव लुखी निवासी एक महिला व उसके पति को प्लाट बेचने का झांसा देकर 24.94 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में 6 साल से फरार एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खड़गवास निवासी विवेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

बता दे कि आरोपित विवेक के चेक बाउंस के 6 मामले भी चल रहे है । चेक बाउंस के मामलों में माननीय अदालत द्वारा आरोपी को पीओ घोषित किया गया है। जो इन मामलों में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना माडल टाउन व रामपुरा में अलग से 6 अभियोग धारा 174 ए आईपीसी के तहत भी दर्ज किए गए थे। जो इन मामलों में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

जानिए क्या था मामला: बता दे कि रेवाड़ी के गांव लुखी निवासी एक महिला सुशीला देवी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पति शिक्षा विभाग से मुख्य अध्यापक के पद से अप्रैल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। जो उनके गांव के चंद्रकांत का उसके पति के पास अच्छा आना जाना था। चंद्रकांत ने उसके पति के साथ रेवाड़ी में प्लाट दिलाने के लिए बातचीत की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इसके बाद उसने विवेक निवासी गांव खड़गवास के साथ उनकी बातचीत करवाकर रेवाड़ी के रामगढ़ रोड पर एक प्लाट 215 वर्ग गज का दिखाया दिया था। विवेक ने दिनांक 30 अप्रैल.2016 को उक्त प्लाट की कीमत 11600 रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से कुल 24.94 लाख रुपए कुल रकबा 215 वर्ग गज की कीमत वसूल पाकर एक इकरारनामा किया था।

जो उन्होंने कुल रकम 24.94 लाख रुपए चंद्रकांत के जरिए विवेक को दिए थे। जो विवेक ने उनके हक में ना तो उक्त प्लाट की रजिस्ट्री करवाई और ना ही उनके रुपए वापस दिए। जो चंद्रकांत व विवेक मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। जो उक्त प्लाट का मालिक न होते हुए भी विवेक ने उनसे फर्जी व झूठा इकरारनामा किया था।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी चंद्रकांत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जब की दूसरा आरोपी विवेक लगातार फरार चल रहा था। जो इस मामले में सीआईए कोसली ने मामले में संलिप्त आरोपी विवेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp