शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Crime: दंपति ने निगला जहर, डेढ साल पहले किया था प्रेम विवाह

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: हरियाणा के कैथल के रहने वाले दंपति ने जहर(Suicide in Haryana)  निगल लिया। दोनो हाईवे किनारे ईख के खेत में अचेत अवस्था में मिले। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले…


Haryana Crime: हरियाणा के कैथल के रहने वाले दंपति ने जहर(Suicide in Haryana)  निगल लिया। दोनो हाईवे किनारे ईख के खेत में अचेत अवस्था में मिले। दोनों ने करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति नरेश ज्योतिष का काम करता था और अपनी पत्नी के साथ यूपी मे रह रहा था। रात करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने पीआरवी 112 पर इसकी सूचना दी, जिस पर शहर कोतवाली पुलिस और एएसपी सुमित शुक्ला तुरंत मौके पर पहुंचे।

Advertisement

 

पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल (Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी की स्थिति चिंताजनक होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी। पुलिस ने घटनास्थल से दंपती की बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।Haryana Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरियाणा के रहने वाले: पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नरेश (28) पुत्र नरेंद्र निवासी गांव पुंडरी, जिला कैथल (हरियाणा) और उसकी पत्नी सोना कुमारी (27) निवासी फोरगढ़ी, थाना खड्डा, जिला कुशीनगर (Up crime) के रूप में हुई है। पता चला है कि नरेश का अपनी मां पिंकी के साथ पत्नी को लेकर विवाद हुआ था, जिससे परिवार में तनाव बना हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियों और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पत्नी के बयान के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि दंपती के मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस घटना की सभी कोणों से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp