Haryana crime: राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ हरियाणा में काबू

On: March 21, 2026 11:56 PM
Follow Us:
राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ हरियाणा में काबू

Haryana crime : हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से चोरी की गई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव किरो की ढाणी निवासी उत्तम सिंह व विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।Haryana crime

बता दे कि 18 मई को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कोसली धारोली टी प्वाइंट पर एक बाइक को जांच के लिए रोका तो बाइक चालक ने अपना नाम उत्तम सिंह व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम निवासी गांव किरो की ढाणी जिला अलवर राजस्थान बतलाया।

नहीं दिखाए कोई कागजात: बता दे जब पुलिस ने उनसे बाइक के बारे पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तथा ना ही बाईक के कागजात दिखा सके। जो बाइक की जांच में पाया गया कि उक्त बाईक के सम्बन्ध में थाना निहालगंज जिला धौलपुर राजस्थान में चोरी का मामला दर्ज है।Haryana crime

जिस पर पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेकर दोनो आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी उत्तम सिंह व विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है अन्य चोरियों का पता चल सके।Haryana crime

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now