Haryana Crime: भिवाड़ी चोरी किया सामान रेवाड़ी में बेचते थे, छह आरोपी गिरफ्तार

On: March 21, 2026 7:56 PM
Follow Us:
crime

Haryana Crime: भिवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों से तांबा व पीतल का सामान चोरी करने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन बदमाशो का सीसीटीवी की सहायतो से दबोचा है।Haryana Crime

ये हुआ खुलासा: पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी किया गया सामान भिवाड़ी के रामपुरा के कबाड़ी सुभाष, इकबाल व राहुल कुमार को बेचते थे। तीनों कबाड़ियों ने बताया कि चोरी का सामान को रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित अमनगनी सोसायटी में रहने वाले अंकुर जैन को बेच दिया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

फैक्ट्रियों से तांबा व पीतल का सामान चोरी करने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया
फैक्ट्रियों से तांबा व पीतल का सामान चोरी करने के मामले में भिवाड़ी पुलिस ने दो मुख्य आरोपितों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया

ये किए गिरफ्तार: गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान शक्ति ठाकुर व दीपक एवं कबाड़ी सुभाष, इकबाल, राहुल कुमार व रेवाड़ी शहर की अमनगनी सोसायटी के रहने वाले अंकुर जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 किलोग्राम पीतल का सामान बरामद किया है। आरोपी शक्ति ठाकुर पर पहले भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दिन में फैक्ट्रियों की रेकी करने के बाद आटो रिक्शा से वारदात को अंजाम देते थे।

थाना प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को एक फैक्ट्री से 18 कट्टों में भरा करीब 900 किलोग्राम पीतल चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।Haryana Crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now