Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी एक झगडे का मामला सामने आया है। रेवाड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद अजय पाटोदा पर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया फिलहाल उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी में भर्ती करवाया गया। हालांकि झगडे को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानिए क्या है विवाद: बता दे कि भाजपा नेता अजय पाटौदा रेवाड़ी शहर में गढ़ी बोलनी रोड पर भक्ति नगर कॉलोनी रह रहे है। वे वही निमार्ण भी करवा रहे है। निर्माण कार्य के दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गहराय गया। अजय पाटौदा का कहना है कि उसके पडोस में रह रहे एक युवक ने गाडी पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। Haryana crime
शोर सुनकर जब अजय बाहर आया तो आधा दर्जन लोगो ने उन पर हमला कर दिया। उसके हाथ पर चोटें आई हैं। हालाकि इसी झगडे उसे बचाने के लिए आए एक युवक को भी चोट लगी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाकर अस्पताल पहुंचाया।Haryana crime
ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत
केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत के है करीबी: बता दें कि रेवाड़ी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व जिला पार्षद अजय पाटौदा को राव इंद्रजीत के करीबी माना जाता है। 2024 विधानसभा चुनाव में अजय पाटौदा रेवाड़ी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे।
