
Haryana crime: धारूहेड़ा कस्बे के गांव जोनावास में एटीएम लूटने आए दोनो युवकों को थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितो की पहचान डूंगरवास के रहने वाले संदीप व जगविंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में बडा खुलासा हुआ है जगविंद्र ने लूट की योजना बनाई थी तथा वेल्डर संदीप को पार्टर बनाया गया था।Haryana crime
जानिए क्या हेै मामला: बता दे दोनो युवकों ने जोनावास स्थित एटीएम के लूट की योजना से मंगलवार रात को सेंध लगा दी। लेकिन मुबंई हेड आफिस में एटीएम काटते समय अलार्म बजने से बैंक गार्ड की सुझ बुझ ले लूट बच गई। इतना ही नहीं रात को मौेके पर पहुंची पुलिस ने दोनो आरोपियों का हिरासत में लिया था।Haryana crime
पुलिस ने ये किया बरामद: पुलिस ने बैंक परिसर मौका पर खडी शिफ्ट कार, कार की डिग्गी में 2 नम्बर प्लेट व गाडी मे रखे गैस कटर, गैस सिलेन्डर , 2 मोबाईल फोन, एक पर्स, लोहे की राड पेचकस व कटे हुए ताले को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
पुलिस ने बताया कि सामान संदीप का है। संदीप हाईवे पर निखरी के पास वर्कशाप डेंटिंग पैटिंग व बैल्डिंग की दुकान चलाता है। वैसे संदीप राजस्थान के अलवर के गांव रामगढ का मूल निवासी है लेकिन फिलहाल 12 साल से पूरे परिवार के साथ डूंगरवास में ही रह रहा है।
कैटर व वैल्डर का पहला प्रयास: बता दे जगविंद्र कैटर स्पलायर है। दोनों ने पहले बैंक की रेकिंग की थी तथा बाद में एटीएम काट कर लूटने की योजना बनाई। दोनो का यह बता था कि एटीएम में काफी नकदी है जिसे काटकर निकलना चाहते थे।Haryana crime
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
मामला दर्ज: पुलिस ने बैक के एटीएम लूट के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों का गुरूवार को अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।Haryana crime
जगदीश, थाना प्रभारी धारूहेड़ा
