शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: हवालात में बंद युवक ने लगाया फंदा, पुलिस पर उठे सवाल ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा में एक बडा मामला समाने आया है। पुलिस हिरासत में रखे गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हवालात में बंद किए जाने…


Haryana crime: हरियाणा में एक बडा मामला समाने आया है। पुलिस हिरासत में रखे गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। हवालात में बंद किए जाने के कुछ ही समय बाद युवक ने खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।Haryana crime

Advertisement

चोरी के मामले दर्ज: बता दे कि थाने में सुसाइड करने वाले मृतक की पहचान 22 वर्षीय आसिफ के रूप में हुई है, जो राजस्थान के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। क्राइम ब्रांच की टीम उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए उसे जेल में बंद किया थौHaryana crime

यू लगाया फंदा‘ पुलिस ने बताया कि कुछ देर बाद उसने हवालात की खिड़की से कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी मिली तो उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उच्च अधिकारियों के साथ-साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

परिजन पुलिस हिरासत में युवक की मौत को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मामले की गहन जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp