शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Crime: भिवाड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: रेलवे ट्रैक के नीचे मिला 30 वर्षीय महिला का अर्धनग्न हत्या किया शव

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime: भिवाड़ी में गुरूवार शाम को उस वक्त माहौल सनसनीखेज हो गया जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के नीचे एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस…


Haryana Crime: भिवाड़ी में गुरूवार शाम को उस वक्त माहौल सनसनीखेज हो गया जब स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के नीचे एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मृतका की पहचान 30 वर्षीय फूल बानो के रूप में की। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस (Murder in Bhiwadi)  जिले की रहने वाली थी और पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ भिवाड़ी की इब्बर कॉलोनी में किराये के मकान लेकर रह रही थी।

Advertisement

 

चाकू से किया वार: शव की हालत देखकर स्थानीय लोग और परिवारजन स्तब्ध रह गए। महिला के शरीर पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान मिले हैं, जबकि गले पर गंभीर चोटों के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। हालात से यह प्रतीत हो रहा है कि वारदात बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई है। परिजनों का आरोप है कि फूल बानो के साथ दुष्कर्म (Rape in Bhiwadi)  कर उसकी हत्या की गई और बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया। हत्या का राज छिपाने के लिए उसे दूर फैका गया है।Haryana Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जांच में जुटी पुलिस: भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के क्षेत्र की CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से (Bbhiwade news)महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए हैं, जिनकी रिपोर्ट मामले की दिशा तय करेगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हो सकेगी।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp