शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में शटरिंग पाइप चोरी मामले में पांच दोषियों को सजा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana crime: रेवाड़ी जिले में शटरिंग पाइप चोरी के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। सब डिवीजन मजिस्ट्रेट बावल…


Haryana crime: रेवाड़ी जिले में शटरिंग पाइप चोरी के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक-एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। सब डिवीजन मजिस्ट्रेट बावल आलोक आनंद की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने चार दोषियों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।Haryana crime

Advertisement

मामले के अनुसार गार्ड ने बावल के जटवाड़ा मोहल्ला निवासी सोनू और दीपक उर्फ मोनू को पकड़ लिया था। सूचना मिलने के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बावल के फकीरवाड़ा मोहल्ला निवासी हिम्मत उर्फ टिल्लू, जटवाड़ा निवासी बंटी और गांव टांकड़ी निवासी कबाड़ी बिजेंद्र को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद से मामला अदालत में विचाराधीन चल रहा था।Haryana crime

अभियोजन पक्ष के अनुसार कंपनी जीएम ओमप्रकाश यादव ने बावल पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 9 अगस्त 2021 की सुबह कंपनी से शटरिंग पाइप चोरी कर मंदिर के पास घास में छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर घास में करीब 20 पाइप पड़े मिले। मौके पर मिले बावल निवासी टिल्लू पूछताछ के दौरान फरार हो गया। अगली रात दो युवक दोबारा फैक्ट्री में घुसे और 20 पाइप बाहर फेंक दिए। इसी दौरान पाइप टेप में डालते समय गार्ड के पहुंचने पर आरोपी वाहन लेकर फरार हो गए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp