गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा के सीएम का पहरावर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, इन परियोजनाओं को मिलेगी हरी झंडी

Written by: Best24News

Published:

Haryana:  हरियाणा के रोहतक के जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 30 मई को जिला के गांव पहरावर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती के…


Haryana:  हरियाणा के रोहतक के जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 30 मई को जिला के गांव पहरावर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर जिला की विभिन्न 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन कर जिलावासियों को 60 करोड़ से अधिक रुपए की धनराशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पहरावर गांव में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा समारोह स्थल पर 60 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि की 8 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास / उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मुख्यमंत्री द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का उद्ïघाटन किया जाएगा, जिनमें 50 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित बसंतपुर से धामड़ गांव तक संपर्क सडक़, 90 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से पूर्ण किया गया काहनी से रिवाड़ा वाला रास्ता तथा लघु सचिवालय परिसर में 4 करोड़ 56 लाख रुपए से अधिक की धनराशि से निर्मित ईवीएम भंडार गृह शामिल है।

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 54 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से पूरी होने वाली 5 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन परियोजनाओं में 40 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से गोहाना-लाखनमाजरा-महम-भिवानी (16.0 किलोमीटर से 53.7 किलोमीटर तक) सडक़ का सुदृढ़ीकरण, लगभग 3 करोड़ रुपए की धनराशि से स्थानीय नागरिक अस्पताल में डीईआईसी भवन का निर्माण,

एक करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से भैणी सुरजन गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, 4 करोड़ से अधिक की धनराशि से रोहतक में जिला उद्योग केंद्र का निर्माण तथा 6 करोड़ से अधिक की धनराशि से कलानौर अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वार्टरों के नए भवन का निर्माण शामिल है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp