गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के CM सैनी ने महिलाओं को दी बड़ी खुशखबरी! चलाई ये योजना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को बैंक के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया…


Haryana News:  हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को बैंक के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं पात्र होंगी, जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपये या इससे कम है तथा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला जिसने पहले किसी ऋण मामले में डिफॉल्ट नहीं किया हो तथा वह हरियाणा की निवासी हो, इस योजना का लाभ ले सकती है।

Advertisement

महिलाएं कर सकती हैं ये काम

हरियाणा महिला विकास निगम की विधवा अनुदान योजना के तहत विधवा महिलाएं सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत डेयरिंग, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा अंडर व्हीकल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, अचार बनाना, कन्फेक्शनरी शॉप, फूड स्टॉल, आइसक्रीम मेकिंग यूनिट, बिस्किट मेकिंग, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफॉर्म सिलाई आदि जैसे काम शुरू कर सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निर्धारित दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आवासीय प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो प्रतियां जरूरी हैं। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप हरियाणा महिला विकास निगम के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp