गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CM Nayab Saini रेवाड़ी को देंगे करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार, 15 जून को रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली-उद्घाटन व शिलान्यास समारोह सहित जिला जेल भवन का…


Haryana CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार, 15 जून को रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली-उद्घाटन व शिलान्यास समारोह सहित जिला जेल भवन का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

रेवाड़ी जिला को मुख्यमंत्री द्वारा 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए की कुल 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी। इनमें 193 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपए की 8 योजनाओं का उद्घाटन व 94 करोड़ 37 लाख 37 हजार रुपए की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगें।Haryana CM Nayab Saini

शनिवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली ने समारोह स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इन योजनाओं का किया जाएगा उद्घाटन

  • गांव सहादत नगर में 44.45 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित नर्सिंग कॉलेज
  • गांव धवाना में 5 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन
  • गांव लिलोढ़ में 6 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन
  • गांव सुरहेली में 2 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बना स्पोर्टस स्टेडियम
  • रेवाड़ी में 95 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनाई गई अत्याधुनिक जेल
  • गांव संगवाड़ी में 71.56 लाख रुपए की लागत से बनाए गए ग्राम सचिवालय
  • रेवाड़ी में 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से ब्रास मार्केट के करवाए गए विकास कार्य
  • रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे लाइन पर शाहजहांपुर क्रासिंग के ऊपर 37 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत से फोर लेन आरओबी का लोकार्पण
  • 95.14 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित जेल परिसर

इन परियोजनाओं का किया जाएगा शिलान्यास
इन कार्यों के अलावा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार 15 जून की रैली में धारूहेड़ा में 12 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बस स्टैंड, रेवाड़ी में 65 करोड़ 32 लाख 85 हजार रुपए की लागत से नए 18 बेज आधुनिक बस स्टैंड एवं रोडवेज वर्कशॉप, राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में 9 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से बिछाए जाने वाले एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक करेंगें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गांव रतनथल से पाल्हावास के लिए 2 करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनने वाले लिंक रोड, अनाज मंडी रेवाड़ी में शुद्ध वर्षा जल संचय के लिए इंडो-जैपनीज तकनीक से दो करोड़ 36 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बनाए जाने वाले टैंक का निर्माण, नगर परिषद रेवाड़ी क्षेत्र में दो करोड़ सात लाख 6 हजार रुपए की लागत से वर्षा जल संचय के बनाए जाने वाले टैंकों की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नेता शामिल होंगे।
————

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp