गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : CM Flyiong Rewari ने बावल तहसील और BDPO कार्यालय में की छापेमारी, इतने कर्मचारी मिले लापता

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल की तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही अन्य विभागों में हड़कंप मच गया औटीम…


Haryana: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल की तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार को अचानक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही अन्य विभागों में हड़कंप मच गया औटीम ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी जांची और गैरहाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार की।

Advertisement

उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई, जिसमें कर्मचारियों की अनुपस्थिति और आम जनता के कार्य प्रभावित होने की बात कही गई थी।Haryana

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग के जीएम निरंजन कुमार भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। तहसील कार्यालय में कुल 10 स्थायी और 8 एचकेआरएम (हरियाणा कौशल रोजगार मिशन) कर्मचारियों में से छह कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

टीम की ओर से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में भी निरीक्षण किया गया, जहां 10 स्थायी और पांच मनरेगा कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

वहां दलीप कुमार, अशोक कुमार हितेश एवं मनरेगा कार्यालय में कुलदीप व सोनू गैर हाजिर मिले। गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी से सिफारिश की गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उड़नदस्ता टीम ने दोनों विभागों में गैरहाजिर कर्मचारियों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सतेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें और सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चले।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp