Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलदार को किया सस्पेंड, जारी हुए आदेश

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini suspended the Tehsildar orders issued

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई सिरसा जिले के तहसीलदार भवनेश कुमार पर हुई है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। वहीं  सस्पेंशन अवधि के दौरान Director Land Record भवनेश कुमार का हेडक्वॉर्टर पंचकुला में रहेगा।

इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि  भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और  किसी भी सूरत में किसी स्तर पर कोई भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलदार को किया सस्पेंड, जारी हुए आदेश Haryana News:

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई तहसीलदार भुवनेश कुमार पर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के वीडियो जारी करने के बाद हुई है। दरअसल, कांग्रेस गोकुल सेतिया ने तहसीलदार भुवनेश की एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की थी। जिसमें वह अपने ऑफिस के स्टॉफ साथ पैसों के लेन-देन की बात कर रहे हैं। तहसीलदार कह रहे थे कि 3 लाख रुपये में अपना इलाज करवाऊंगा और बाकी घर के काम में लगाऊंगा। वह पास में खड़े कर्मचारी से यह भी कहते हैं कि यह बात किसी को बतानी नहीं है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ। इसके बाद सीएम सैनी ने इस मामले में खुद संज्ञान लिया और तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर