गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET: CET परीक्षा के लिए 21000 से ज्यादा छात्रों को नहीं मिला रोल नंबर, 170 को मिली मंजूरी

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET: हरियाणा में सीईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाने वाले 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई।Haryana CET…


Advertisement

Haryana CET: हरियाणा में सीईटी के एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाने वाले 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लगातार तीसरे दिन सुनवाई हुई।Haryana CET

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ 170 याचिकाकर्ता जो हाईकोर्ट पहुंचे हैं, उन्हें ही प्रोविजनल रूप से एग्जाम में बैठने की परमिशन दी जाएगी, जबकि बाकी 21,500 अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी नहीं होंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने HSSC और राज्य सरकार से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि जब अभ्यर्थियों ने सभी डॉ़क्यूमेंट अपलोड कर दिए, फीस भर दी और एफिडेविट का प्रिंट भी मिल गया, तो उन्हें परीक्षा से वंचित क्यों किया गया।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आज की सुनवाई सिर्फ एडमिट कार्ड से जुड़े मुद्दे पर सीमित रहेगी, जबकि अन्य मामलों की सुनवाई अगली तारीख पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

HSSC ने दाखिल किया अपना जवाब, रिलीफ नहीं देने को कहा

HSSC ने हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। इसमें सरकार की तरफ से कहा गया है कि अभ्यर्थियों ने एफिडेविट प्रिंट फाइनल तौर पर अगर अपलोड नहीं किया तो इसे अधूरा माना जाएगा। यह पहले ही अभ्यर्थियों को बताया गया था। सभी डॉक्यूमेंट देने फार्म भरने व फीस देन के बाद एफिडेविट भरना अनिवार्य है। इसी के बाद फार्म को पूरा माना गया है।

एफिडेविट के बाद अभ्यर्थियों को इसे हस्ताक्षर करके अपलोड करना था, इस कारण से इसे अधूरा मान गया है। HSSC ने अपने जवाब में मैगन कार्टा सिलेक्शन प्रोसेस का भी उदाहरण दिया है। जिसके अनुसार टर्म एंड कंडीशन पूरी न करने और अधूरे फार्म होने के चलते संबधित अभ्यर्थियों को रिलीफ नहीं दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp