गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET: हरियाणा HSSC ने खोला करेक्शन पोर्टल, इस दिन तक ग्रुप C भर्ती के लिए कैटेगरी सुधार का मौका

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET: हरियाणा में लगभग 17 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए 26-27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की गई…


Haryana CET Haryana HSSC opens correction portal opportunity to improve category for Group C recruitment till this day
Haryana CET Haryana HSSC opens correction portal opportunity to improve category for Group C recruitment till this day
Google News Follow us on Google

Haryana CET: हरियाणा में लगभग 17 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इनमें ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए 26-27 जुलाई को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) आयोजित की गई थी। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल खोल दिया है। उम्मीदवार 24 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक दस्तावेजों में त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

Advertisement

परीक्षा के दौरान सरल पोर्टल की तकनीकी खामियों की वजह से कई युवाओं के कैटेगरी सर्टिफिकेट नहीं बन पाए थे। आयोग ने कहा कि इन उम्मीदवारों को रिजल्ट आने से पहले अपनी श्रेणी सुधारने का अवसर मिलेगा। केवल वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 14 जून या उससे पहले केटेगरी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था।

करेक्शन पोर्टल पर आवेदन

HSSC के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को ओबीसी, ओएससी, डीएससी आदि जाति प्रमाण पत्र जमा कराने में परेशानी आई थी, उन्हें श्रेणी सुधार का एक मौका मिलेगा। कोर्ट के आदेशों के मुताबिक, जो अभ्यर्थी उस समय प्रमाणपत्र अपलोड नहीं कर पाए थे, वे अब करेक्शन पोर्टल पर जाकर अपनी श्रेणी ठीक करवा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रमाण पत्र और आवेदन की प्रक्रिया

करेक्शन पोर्टल पर आवेदन करते समय प्रमाण पत्र की तारीख दिखाई जाएगी। उम्मीदवारों को निर्देशित किया गया है कि वे सही और अपलोड योग्य दस्तावेज सुनिश्चित करें ताकि उनकी श्रेणी सुधार प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

इस सुधार प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों का अंतिम रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इससे सभी योग्य अभ्यर्थियों को न्यायसंगत अवसर मिलेगा और हरियाणा में ग्रुप सी पदों की भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp