HomeHaryana NewsHaryana CET Exam 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम देने वालों के लिए जरूरी...

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा सीईटी एग्जाम देने वालों के लिए जरूरी खबर, आयोग के चेयरमैन ने इस बात को लेकर किया अलर्ट

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में जो लोग इस बार सीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक मैसेज जारी किया है। यह संदेश उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। Haryana CET Exam 2025:

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सभी परीक्षार्थी इस बात पर ध्यान दें कि अगर कोई संस्था या व्यक्ति सीईटी 2025 परीक्षा के लिए पेपर में नकल कराने, परीक्षा पास करवाने और भर्ती प्रक्रिया में चयन करवाने के लिए आपको किसी प्रकार का प्रलोभन देता है और आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो आप किसी के बहकावे में न आएं, बल्कि तत्काल आयोग की ओर से जारी किए गए नंबरों पर संपर्क करें। Haryana CET Exam 2025:

उन्होंने कहा कि आप हमें सोशल मीडिया के माध्यम से भी अवगत करा सकते हैं। हम आपको आश्वस्त करते हैं कि आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।  आयोग की ओर से इस तरह की संस्थाओं और व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। Haryana CET Exam 2025:

 

ये नंबर किए जारी  Haryana CET Exam 2025: 

-18001802022 (टोल फ्री नंबर, एंटी करप्शन ब्यूरो)
-97739 66556 (श्री भूपेंद्र चौहान, सदस्य, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग)
-92162 77773 (हिम्मत सिंह, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) Haryana CET Exam 2025:

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments