गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी के लिए आवेदन करने वालों के लिए बड़ी खबर, इन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा फिर से मौका

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ग्रुप-सी के पदों के लिए होने वाले कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के समय जिन अभ्यर्थियों के जाति…


Big news for those who applied for CET in Haryana these candidates will be given a chance again
Big news for those who applied for CET in Haryana these candidates will be given a chance again
Google News Follow us on Google

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, ग्रुप-सी के पदों के लिए होने वाले कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के समय जिन अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पाए थे और उन्हें जनरल कैटेगरी में आवेदन करने किया था। अब उन अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सैनी सरकार ने यह आश्वासन दिया है कि रिजल्ट घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र अपलोड करने का मौका मिलेगा। हालांकि, सरकार ने ये भी स्पष्ट किया कि इसका फायदा केवल उन अभ्यर्थियों को ही मिलेगा, जिन्होंने आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सरल पोर्टल पर जाति प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई किया हुआ था।

खबरों की मानें, तो सुनवाई के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने दलील दी है कि रजिस्ट्रेशन के लिए निर्धारित समय बेहद सीमित था और इस दौरान अनेक तकनीकी दिक्कतें सामने आईं। उन्होंने पोर्टल पर आवेदन करना चाहा तो हर बार OTP देर से आने के कारण वह प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अभ्यर्थियों का कहना था कि जिन अभ्यर्थियों को तकनीकी बाधाओं के कारण आवेदन का मौका नहीं मिल सका, उनके लिए पोर्टल दोबारा खोला जाए ताकि वे परीक्षा में हिस्सा लेने से वंचित न रह जाएं। हाई कोर्ट ने ओटीपी देर से आने या न आने की मांग के आधार पर पोर्टल खोलने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब लाखों अभ्यर्थियों के CET के आवेदन हो सकते हैं तो उनका आवेदन क्यों नहीं हो पाया। इसके साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार व कर्मचारी चयन आयोग को पांच सितंबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब दायर करने का आदेश दिया है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp