
Haryana CET : हरियाणा में कल से शुरु होने वाली सीईटी परीक्षा में एडमिट कार्ड जारी न होने वाले अभ्यर्थियों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि 21,854 अभ्यर्थियों के प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ये अभ्यर्थी अब एग्जाम दे सकेंगे।
वहीं HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को परेशानी होने पर एग्जाम सेंटर्स में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्हें अपने सेंटर सुपरिंटेंडेट को मेडिकल डॉक्यूमेंट जमा कराने होंगे। अगर किसी परीक्षार्थी को कोई मेडिकल समस्या है, तो वह अपने मेडिकल दस्तावेजों के साथ सुपरिंटेंडेंट से संपर्क करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
इससे पहले चेयरमैन हिम्मत सिंह ने X पर लिखा 16,261 अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है। कमीशन ने सभी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रिमाइंडर मैसेज भेजा है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
