गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET 2025: हरियाणा में ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन से पहले देख ले ये खबर, नहीं तो रद्द हो जाएगा आपका रजिस्ट्रेशन

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने ऑनलाइन आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी बरतें और आयोग…


Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने ऑनलाइन आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी बरतें और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सबसे पहले अभ्यर्थी को आयोग की ओर से जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, जिससे उसे पात्रता मानदंड, आवश्यक तिथियों और आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतियां निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखनी चाहिए। आवेदन पत्र में व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण बिल्कुल सही भरें तथा जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, अंक आदि की दोबारा पुष्टि अवश्य करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://onetimeregn.haryana.gov.in से ही आवेदन करें। आवेदन करते समय हाल ही में ली गई स्पष्ट रंगीन फोटो और साफ हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा, केवल वैध और सक्रिय मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी का प्रयोग करें, क्योंकि आगे की सारी जानकारी इन्हीं माध्यमों से प्राप्त होगी।

श्री भूपेंद्र चौहान ने कहा कि कई बार अभ्यर्थी आवेदन करते समय जल्दीबाजी में गलतियाँ कर बैठते हैं, जैसे गलत श्रेणी चुनना, फोटो की जगह हस्ताक्षर अपलोड करना या गलत फॉर्मेट में दस्तावेज़ भेजना। इससे उनका आवेदन रद्द हो सकता है। आवेदन भरते समय ‘सेव’ एवं ‘नेक्स्ट’ विकल्प का प्रयोग जरूर करें, ताकि किसी तकनीकी कारण से डाटा नष्ट न हो।Haryana CET 2025

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड का विवरण भरना और उसकी प्रति अपलोड करना अनिवार्य है। आवेदन से पहले संपूर्ण विवरण का पूर्वावलोकन जरूर करें और सुनिश्चित करें कि सभी जानकारियाँ सही हैं।

श्री चौहान ने विशेष रूप से बताया कि किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर या ईमेल का प्रयोग न करें, पुरानी या ब्लैक एंड व्हाइट फोटो अपलोड न करें, और किसी भी स्थिति में एक से अधिक आवेदन न करें, क्योंकि इससे आवेदन स्वतः निरस्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन स्वयं भरना चाहिए, किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की गलती या जानकारी का दुरुपयोग न हो।

उन्होंने कहा कि अंतिम तारीख का इंतजार करना भी एक आम गलती है, जिससे सर्वर पर लोड बढ़ जाता है और आवेदन करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए समय रहते आवेदन करें और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करके ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp