गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET 2025: हरियाणा में CET का नोटिफिकेशन जारी, लाखों युवाओं का इंतजार हुआ खत्म

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET 2025:  Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह वही परीक्षा…


Haryana CET 2025:  Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह वही परीक्षा है, जो राज्य सरकार के लगभग सभी ग्रुप-C पदों पर सीधी भर्ती का आधार बनती है और लाखों युवा जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

आयोग ने घोषणा की है कि CET 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मई से शुरू होंगे, जबकि अंतिम तिथि 12 जून 2025 तय की गई है। आवेदन शुल्क 14 जून तक जमा किया जा सकेगा।

परीक्षा ऑफलाइन OMR आधारित मोड में होगी। खास बात यह है कि 2022 के CET में शामिल उम्मीदवार अपने पुराने CET नंबर का उपयोग करके सीधे आवेदन कर सकते हैं, उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।Haryana CET 2025

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रीक्षा का प्रारूप:
CET 2025 परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन (OMR शीट आधारित) होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।

हर प्रश्न में चार विकल्प होंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

नेगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन अगर किसी प्रश्न को छोड़ दिया गया और उसमें पांचवां गोला नहीं भरा गया, तो एक अंक काटा जाएगा।

परीक्षा में हिंदी और अंग्रेज़ी को छोड़कर शेष प्रश्नों का स्तर 10+2 के समकक्ष होगा।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

  • आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है।
  • 2025 में 10+2 की परीक्षा देने वाले वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिनका परिणाम अभी नहीं आया है।
  • सभी वर्गों के लिए अलग-अलग आरक्षण मान्य होंगे, लेकिन इसके लिए प्रमाणपत्र की वैधता ज़रूरी है।

आयु सीमा और आरक्षण:

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।
  • आरक्षित वर्गों (SC, BCA, BCB, EWS, ESM, PwD आदि) को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • आरक्षण का लाभ केवल हरियाणा के मूल निवासियों को मिलेगा, बशर्ते कि उनका जाति/वर्ग प्रमाणपत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद और आवेदन की अंतिम तिथि से पहले जारी हुआ हो।
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में माने जाएंगे।

-दिव्यांग अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा:

दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा में अतिरिक्त समय और स्क्राइब (लेखक) की सुविधा मिलेगी, बशर्ते वे सभी आवश्यक प्रमाणपत्र नियमों के अनुसार प्रस्तुत करें।

आवेदन प्रक्रिया:

  • पुराने CET नंबर वाले अभ्यर्थी सीधे आवेदन कर सकते हैं।
  • नए उम्मीदवारों को onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर आवेदन करना होगा।

परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी आयोग बाद में अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

आयोग का संदेश:
HSSC ने कहा है कि कुछ कारणों से पूर्व में रुकी CET परीक्षा को अब दोबारा शुरू किया जा रहा है, जो लाखों युवाओं के लिए रोजगार का द्वार खोलेगी। आयोग ने युवाओं के धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अब इस परीक्षा को नियमित किया जाएगा, ताकि हर वर्ष युवाओं को समय पर अवसर मिल सके।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करते समय सावधानी बरतें, किसी दलाल या एजेंट की मदद न लें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन पढ़कर स्वयं आवेदन करें।

महत्वपूर्ण लिंक:

  • आवेदन पोर्टल: onetimeregn.haryana.gov.in
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.hssc.gov.in
Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp