गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana CET 2025: हरियाणा में CET अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा, 12 हजार बसें होंगी संचालित

Written by: Best24News

Published:

Haryana CET 2025: हरियाणा राज्य परिवहन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग प्रदेश में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।…


Advertisement

Haryana CET 2025: हरियाणा राज्य परिवहन के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग प्रदेश में यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में सरकार द्वारा निर्धारित सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा के सफल आयोजन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों एवं चंडीगढ़ में आगामी 26 व 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी ग्रुप सी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को जिला स्तरीय बस अड्डों से परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने एवं वापिस लाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रवक्ता ने बताया कि इस उद्देश्य से राज्य परिवहन विभाग द्वारा लगभग 12 हजार बसों की व्यवस्था की गई है जो प्रतिदिन परीक्षा के दोनों सत्रों के अनुसार संचालित होंगी। प्रातः सत्र (10:00–11:45) के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:00 बजे तक तथा सांय सत्र (15:15–17:00) के लिए दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षा केन्द्र के नजदीकी बस अड्डे तक पहुंचा दिया जाएगा। जहाँ तक संभव होगा, वहाँ परीक्षा केन्द्रों तक अंतिम पड़ाव तक निःशुल्क शटल सेवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि महिला अभ्यर्थियों के साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी सहायक के रूप में निःशुल्क बस सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए केवल एडमिट कार्ड दिखाना आवश्यक होगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि अपने नजदीकी डिपो/सब-डिपो के बस स्टैंड पर उपलब्ध जानकारी अनुसार परीक्षा तिथि के दिन, बस के चलने के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचकर सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही निशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ उठायें।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इन दो दिनों में परीक्षा हेतु अधिकांश बसों का उपयोग होने के कारण सामान्य जनसाधारण के लिए सीमित बसें ही उपलब्ध रहेंगी। इसलिए आम जनता से अपील है कि वे केवल अति आवश्यक कार्य हेतु ही यात्रा करें और इस राज्य स्तरीय परीक्षा में सहयोग करें।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन अपने 24 डिपो और 13 सब डिपुओं से लगभग 4 हजार बसों का संचालन करते हुए प्रतिदिन लगभग 11 लाख कि०मी० दूरी तय करता है और प्रतिदिन लगभग 10 लाख यात्रियों को बस सुविधा प्रदान करता है। प्रदेश की जनता को सुरक्षित एवं सुलभ यात्रा प्रदान करवाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करना और सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रहीं सुविधाएं ठीक ढंग से उपलब्ध करवाना भी हरियाणा राज्य परिवहन का उद्देश्य है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp