शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Breaking News: Rewari टंकी विवाद में PMO डॉक्टर सुरेंद्र यादव पर हो सकती है कार्रवाई

Written by: Best24News

Published:

Haryana Breaking News: Best24News: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में पानी के टंकी में कीड़े मिलने के मामले में तूल पकड़ लिया है। जब से यह मामला मीडिया में आया है तब से इस…


Haryana Breaking News: Best24News: रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में पानी के टंकी में कीड़े मिलने के मामले में तूल पकड़ लिया है। जब से यह मामला मीडिया में आया है तब से इस मामले को लेकर चर्चा किया जा रहा है। विपक्ष ने भी सरकार पर निशाना साधा है जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले की गहराई से जांच करने का आदेश दिया। सामने जानकारी के अनुसार नागरिक अस्पताल के पानी की टंकियां में कीड़े मिलने के मामले में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र यादव पर गाज गिर सकती है।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के आदेश के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया ने तीन SMO को शामिल करके जॉर्ज समिति गठित की। इस कमेटी को तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। आपको बता दे की तीन-चार दिन पहले सोशल मीडिया पर नागरिक अस्पताल के छत पर रखी पानी टंकी में कीड़े का वीडियो वायरल हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं कई टंकियां के तो ढक्कन ही गायब हो गए थे।Haryana Breaking News

वीडियो वायरल : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सीधे तौर पर इसके लिए पीएमओ और डॉक्टर सुरेंद्र यादव को लापरवाह ठहरा दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जांच का आदेश जारी किया।Haryana Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मामला स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिला का है इसलिए सिविल सर्जन ने तुरंत जांच का आदेश जारी कर दिया। मात्र तीन दिन में इसका रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिसकी भी गलती मिलेगी उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मीडिया में आने के बाद इस मामले में तूल पकड़ लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बक्शा जायेगा।Haryana Breaking News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp