HomeHaryana NewsHaryana BPL Family: हरियाणा के BPL परिवारों के लिए बुरी खबर, अब...

Haryana BPL Family: हरियाणा के BPL परिवारों के लिए बुरी खबर, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

Haryana BPL Family: हरियाणा सरकार ने 3 लाख बीपीएल परिवारों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत AAY और BPL परिवारों को मिलने वाले फॉर्टिफाइड सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। पहले बीपीएल परिवारों को 2 लीटर सरसों तेल के लिए 40 रुपये देते थे। लेकिन जुलाई में तेल कीमत 40 रुपये से लेकर 100 रुपये तक कर दी गई है। यानी सरकार ने प्रति 2 लीटर पर 60 रुपये बढ़ा दिए हैं।

विभाग को होगा फायदा
जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले का असर करनाल में रहने वाले 3 लाख 1 हजार 682 राशन कार्ड धारकों और उनके परिवारों पर पड़ेगा। जिला खाद्य एवं आपू्र्ति विभाग के आंकड़ों की मानें तो AAY और बीपीएल कार्डधारकों को हर महीने 6 लाख 3 हजार 364 लीटर सरसों का तेल दिया जाता है।

जिससे विभाग को कुल 1 करोड़ 20 लाख 67 हजार 280 रुपये का फायदा होता है। तेल का रेट बढ़ जाने से 100 रुपये प्रति 2 लीटर की दर से यह रेट बढ़कर 3 करोड़ 1 लाख 68 हजार 200 रुपये हो गई है। यानी सरकार को हर महीने 1 करोड़ 81 लाख 920 रुपये का फायदा होगा।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments