गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा बोर्ड का स्कूलों को सख्त आदेश, ऑनलाइन अपडेट करवा दे 9वीं और 12वीं का रिजल्ट

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने उन सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आखिरी मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर…


Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने उन सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आखिरी मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 6 जून 2025 तक यदि डाटा अपडेट नहीं हुआ, तो संबंधित स्कूलों के छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.Haryana

Advertisement

पहले भी दिया गया था पूरा एक महीना

शिक्षा विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सभी स्कूलों को 25 अप्रैल से 25 मई 2025 तक रिजल्ट ऑनलाइन अपलोड करने का समय दिया गया था. इस दौरान अधिकतर स्कूलों ने पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर दी. लेकिन लगभग 15% स्कूलों ने तकनीकी या अन्य कारणों से अभी तक छात्रों का डाटा फीड नहीं किया है.Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब नहीं मिलेगी कोई और ढील
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों ने अब तक 9वीं और 11वीं कक्षा के अंकों को पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है. उनके लिए 6 जून तक अंतिम मौका दिया गया है. उसके बाद ऐसे स्कूलों के विद्यार्थियों को अगली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा. जिससे उन्हें शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

कैसे करना है रिजल्ट अपलोड?

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हर स्कूल को HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन ID और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल में प्रवेश करना होगा. वहां “Result Upload” सेक्शन में जाकर कक्षा अनुसार छात्रों के अंक भरने होंगे. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और सभी स्कूलों को इसे स्वत: पूर्ण करना अनिवार्य है.

जिम्मेदारी से करें अपलोड, वरना नुकसान छात्रों का
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्देश हर साल की तरह अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है. लेकिन इस बार बोर्ड इसे काफी गंभीरता से ले रहा है. जो स्कूल इस प्रक्रिया को हल्के में ले रहे हैं. उनके छात्रों का भविष्य दांव पर लग सकता है.

विभाग ने सभी स्कूलों को दी जानकारी
इस संबंध में डॉ. मनोज मित्तल, उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि “बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार सभी स्कूलों को अवगत करा दिया गया है. जिन्हें अब तक डाटा अपडेट करना बाकी है, वे 6 जून से पहले पोर्टल पर जाकर अपना कार्य पूर्ण करें.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्कूलों को बार-बार सूचना भेजी जा चुकी है. अब बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए यह कार्य प्राथमिकता से पूरा करना आवश्यक है.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर गंभीर हरियाणा बोर्ड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि वह अब स्कूलों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा. छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए. यह अनिवार्य किया गया है कि हर स्कूल सही समय पर छात्रों का रिजल्ट ऑनलाइन दर्ज करे, ताकि बोर्ड परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की अड़चन न आए.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp