Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित
Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का कुल परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जानिए कौन सा जिला टॉपर: बोर्ड परीक्षा में कुल 2,42,856 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 2,05,618 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए, जबकि 10,498 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। 12 वीं में पास प्रतिशतता में जिला (Haryana News) चरखी दादरी टॉप पर रहा। वहीं, नूंह सबसे निचले पायदान पर रहा। संकायवार परिणाम में विज्ञान संकाय का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जहां पास प्रतिशत 90.08 दर्ज किया गया। वहीं कॉमर्स संकाय का परिणाम 88.20 प्रतिशत तथा कला संकाय का परिणाम 82.60 प्रतिशत रहा।Haryana Board Class 12 Results

यहां चैक करे रिजल्ट: बता दे मंगलवार को रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञान संकाय के टॉप-3 विद्यार्थी

Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

प्रथम स्थान: वंशिका महाजन (494 अंक) – बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साल्हावास (झज्जर)

द्वितीय स्थान (संयुक्त): 493 अंकों के साथ चरखी दादरी के तीन विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान साझा किया है।
सिमरन – प्रज्ञा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भांडवा (चरखी दादरी)
अमन – आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)
शुभम – रॉयल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बौंद कलां (चरखी दादरी)

तृतीय स्थान: मंजू (492 अंक) – ऑक्सफोर्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मतलौडा (हिसार)Haryana Board Class 12 Results

वाणिज्य संकाय के टॉप-3 विद्यार्थी

Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित
Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

प्रथम स्थान (संयुक्त): 494 अंकों के साथ दो छात्राओं ने बाजी मारी
तमन्ना – एस.डी. कन्या महाविद्यालय, नरवाना (जींद)
जानवी – मॉडल के.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढांगरा (फतेहाबाद)

द्वितीय स्थान (संयुक्त): 493 अंकों के साथ तीन छात्राएं दूसरे पायदान पर रहीं
तनीषा – हिंदू कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत
भावना – ग्रामीण सीनियर सेकेंडरी स्कूल, छारा (झज्जर)
कामाक्षी – न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, यमुनानगर

तृतीय स्थान (संयुक्त): 492 अंकों के साथ कुल 6 विद्यार्थियों ने तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा
जींद के लक्ष्य कुमार, धृति और अंशिका; भिवानी की स्नेहा; सोनीपत की भारती; और पलवल के नवनीत शामिल हैं।

Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित
Haryana Board Class 12 Results: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

कला संकाय के टॉपर्स
प्रथम स्थान: दीपिका (499 अंक) – विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्हड (रेवाड़ी)

द्वितीय स्थान: उदिता (498 अंक) – विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की (रोहतक)

तृतीय स्थान: योगिता (शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडायन, जींद) और मुस्कान (ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब, जींद) – दोनों छात्राओं ने 497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।