गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में कुंवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, शादी के लिए जल्दी करें आवेदन

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा में कुंवारों के लिए बडी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के जींद में एक संस्था ने कुंवारों के लिए शादी का जुगाड़ बैठा दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु…


Haryana: हरियाणा में कुंवारों के लिए बडी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के जींद में एक संस्था ने कुंवारों के लिए शादी का जुगाड़ बैठा दिया है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु कर दी है।

Advertisement

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जीन्द की ओर से 7 सितम्बर को युवाओं की शादी और आपस में पंसद करने का समारोह आयोजित करवाया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में युवा हिस्सा लेंगे।

इस संबंध में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने की। बैठक में सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, बजरंग सिंगला, गोपाल जिंदल, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, जय भगवान सिंगला, नरेश अग्रवाल, सुभाष डाहौला इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज की जरूरत को देखते हुए आगामी 7 सितम्बर को जीन्द में उत्तर भारत स्तर का एक ऐतिहासिक विवाह योग्य अग्रवाल परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाए।

250 से ज्यादा केंद्रों पर बनेंगे रजिस्ट्रेशन सेंटर

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

राजकुमार गोयल ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन आज तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। सम्मेलन में हजारों की तादाद में अग्र बंधु उपस्थित होंगे। इस सम्मेलन में देश-प्रदेश से अग्रवाल समाज के दर्जनों राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। परिचय सम्मेलन के लिए हरियाणा में 250 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केन्द्र बनाए जाऐंगे।

तलाकशुदा, विधवा व विधुर भी करवा सकते हैं पंजीकरण

रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि जिन घरों में शादी के कुछ साल बाद पति या पत्नी की आकस्मिक मौत हो जाती है या फिर अवांछित कारणों से तलाक की घटना घट जाती है, ऐसे में दोबारा विवाह का स्थायी समाधान भी परिचय सम्मेलन ही है। इन सभी आवश्यकताओं के मद्देनजर जीन्द में यह विशाल परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पांच परिचय सम्मेलन में करवा चुके हैं

प्रधान राजकुमार गोयल ने बताया कि संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से इससे पहले पांच परिचय सम्मेलन करवाए जा चुके हैं। जींद में 2001, 2005, 2009, 2013 व 2018 में परिचय सम्मेलन हुए थे। इन परिचय सम्मेलन में कुल 5600 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिनमें से करीब 1000 रिश्ते सिरे चढ़े हैं। सम्मेलन में हर तरह के रिश्ते आते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, सफल बिजनेसमैन से लेकर तलाकशुदा युवाओं का भी पंजीकरण होता है। एक ही मंच पर पसंद करने के लिए कई ऑप्शन मिल जाते हैं।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp