शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana AQI: खतरनाक स्तर पर पहुंची हरियाणा की हवा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सांस लेना हुआ मुश्किल

Written by: Best24News

Published:

Haryana AQI: हरियाणा में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा…


Haryana AQI: हरियाणा में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि लोगों की सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है। आज की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 508 पहुंच गया है जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है। इसी तरह गुरुग्राम में भी AQI 498 दर्ज हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है।

Advertisement

फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा में इतनी ज़हरीली धुंध छा गई है कि आसमान भी धुंधला नजर आ रहा है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, सिर दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में यहां के लोगों के लिए मास्क पहनना और घर के बाहर कम निकलना बहुत जरूरी हो गया है।

फरीदाबाद और गुरुग्राम के बाद सोनीपत, रोहतक, कैथल और कुरुक्षेत्र की हवा भी खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। सोनीपत का AQI 220 है जो गंभीर श्रेणी में आता है। यह स्तर खासकर अस्थमा और दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरियाणा के ये बड़े शहर तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। बढ़ती ट्रैफिक, निर्माण कार्य और औद्योगिकीकरण की वजह से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। सुबह-शाम सड़कों पर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि हवा सांस लेने के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है।

सरकार और प्रशासन को अब तुरंत कदम उठाने होंगे ताकि हवा की गुणवत्ता सुधारी जा सके और लोगों की सेहत बचाई जा सके। नागरिकों को भी सलाह दी जा रही है कि वे मास्क पहनें, अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण कम करने में अपनी भूमिका निभाएं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp