शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन यहां करें अप्लाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट…


प्रदेश स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन यहां करें अप्लाई
प्रदेश स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, ऑनलाइन यहां करें अप्लाई
Google News Follow us on Google

हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रौद्योगिकीय नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं तथा अन्य पात्र श्रेणियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है।Haryana

Advertisement

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन संस्थानों/भवनों/उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली अथवा अन्य ईंधनों की बचत के लिए विशिष्ट ऊर्जा संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से अपनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। योजना के विस्तृत दिशा निर्देश हरेडा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

पात्र उपभोक्ता https://hareda.gov.in/apply-online पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र उपभोक्ता/उद्योग/एमएसएमई/वाणिज्यिक एवं सरकारी भवन संचालक, भवन ऊर्जा लेखा परीक्षक तथा डिस्कॉम सबस्टेशन प्रतिनिधि निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु अपना नामांकन कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp