शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana Air Pollution: हरियाणा के ये दो शहर प्रदूषण में टॉप, हवा की गुणवत्ता हुई खतरनाक

Written by: Best24News

Published:

Haryana Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। खासकर हरियाणा के शहरों में प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल हो गया है।…


Haryana Air Pollution: हरियाणा के ये दो शहर प्रदूषण में टॉप, हवा की गुणवत्ता हुई खतरनाक
Haryana Air Pollution: हरियाणा के ये दो शहर प्रदूषण में टॉप, हवा की गुणवत्ता हुई खतरनाक
Google News Follow us on Google

Haryana Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। खासकर हरियाणा के शहरों में प्रदूषण से राहत मिलना मुश्किल हो गया है। देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में हरियाणा के सोनीपत और बहादुरगढ़ पहले नंबर पर हैं। यह दोनों शहर लगातार प्रदूषण की चिंता बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के चार शहर

देश के सात सबसे प्रदूषित शहरों में से चार शहर हरियाणा के हैं। इस बात से प्रदेश में वायु गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सोनीपत सबसे प्रदूषित शहर रहा जहां एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 329 दर्ज किया गया। वहीं बहादुरगढ़ दूसरे नंबर पर है, जिसका एक्यूआई 322 है।

अन्य प्रदूषित शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश के नोएडा और हापुड़ का प्रदूषण भी चिंता का विषय है। नोएडा और हापुड़ दोनों का एक्यूआई 310 रहा। हरियाणा के धारूहेड़ा का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब गुणवत्ता को दर्शाता है। दिल्ली इस सूची में छठे स्थान पर है, जहां एक्यूआई 305 दर्ज हुआ। इसके अलावा हरियाणा के चरखी दादरी का भी प्रदूषण स्तर चिंताजनक है, यहां का एक्यूआई 304 रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रदूषण से सावधानी बरतने की जरूरत

इतनी खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोग से ग्रस्त लोगों को घर के अंदर रहना और बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है ताकि लोगों की सेहत सुरक्षित रहे।

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसके प्रभाव से निपटने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होंगे ताकि साफ हवा में सांस लेने का अधिकार सबको मिल सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp